शैलेश पाठक द्वारा दर्जनों गांव में लगाए गए कोरोना राहत शिविर, निशुल्क बांटे ऑक्सीमीटर

66f28477-2ae9-4c15-974b-e11ac44a1d12 (2)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दातागंज। हम हैं के संस्थापक डॉ शैलेश पाठक द्वारा आज दातागंज विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में कोरोना राहत शिविर लगाया गया इस दौरान डॉ पाठक ने बच्चे से लेकर बड़े तक सभी लोगों का प्रारंभिक परीक्षण कराया जिसमें लोगों को मल्टीविटामिन, थर्मामीटर के अलावा ऑक्सीमीटर भी निशुल्क वितरित किए गएl शिविर में लोगों को आवश्यकतानुसार दवाइयां दी गई डॉ पाठक ने कहा की कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए अभी से सभी लोग मास्क लगाकर बाहर निकले एवं दूरी बनाकर रखें व एकदम से भीड़ ना लगाएंl डॉ पाठक ने कहा हम सभी को मिलकर कोरोना से लड़ना है, दूसरी लहर ने भयंकर तबाही मचाई है हमने अपने नजदीक के कई लोगों को खो दिया जिसके जिम्मेदार कहीं तक हम लोग खुद है इसलिए भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अभी से ही कमर कसनी होगी l डॉ पाठक ने कहा कि राहत शिविर विधिवत जहां भी आवश्यकता होगी वहां लगाया जाएगा उन्होंने कहा ओपीडी भी अब चालू हो जाएगी इससे पहले ओपीडी बंद होने से काफी समस्या थी l डॉ पाठक ने कहा कि वह दातागंज विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए हर समय तैयार चाहे कोई भी परिस्थिति हो उन्होंने करोनाकॉल में विशेष तौर पर अपने वॉलिंटियर साथियों का आभार जताया जिनकी मदद से ही आम जनता के हित में कार्य किए जा सके डॉ पाठक ने कहा भविष्य में इसी प्रकार से क्रमबद्ध तरीके से जनहित के कार्य किए जाते रहेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights