उझानी।नगर के मौहल्ले में रहने वाले युवक ने एक नावालिग लड़की से छेड़छाड़ की।जिसकी शिकायत लड़की के परिजनो ने पुलिस से की।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया था।पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शनिवार को नगर के मौहल्ला बहादुरगंज निवासी साजिद पुत्र मजीद ने एक नावालिग लड़की से छेड़छाड़ की जिसकी तहरीर नावालिग के परिजनो ने पुलिस को दी।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया था।मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया।सुबह युवक अपने घर आया था तभी पुलिस को युवक के आने की सूचना मिली।सूचना मिलने पर कस्वा इंचार्ज रामेंद्र सिंह हमराह कां०. मौहम्मद आमिल,कां०.मुकुल गिरि ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने साजिद को छेड़छाड़ की धाराओ व पाक्सो एक्ट में जेल भेजा है।