बरेली। जश्ने यौमे विलादत ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ रहमतुल्लाह (अह) के तीसरे दिन मंगलवार को सुबह दस बजे ग़रीब नवाज़ के कुल शरीफ की रस्म के साथ प्रोग्राम का समापन हो गया। उलेमा ने कुल शरीफ में ख़्वाजा ग़रीब की सीरत पर रौशनी डाली और नाते पाक का नज़राना पेश किया। जिसमें बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने शिरक़त की। मुफ्ती रिज़वान मियां ने मुल्क की तरक्की खुशहाली की दुआ की। कुल की रस्म के बाद लंगर ए आम शुरू हो गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। देर शाम तक लंगर जारी रहा। प्रोग्राम की व्यवस्थाओ में अंजुमन ए गुलामने चिश्तिया कमेटी के मोहम्मद असलम, अतीक मियां, शकील अहमद, इरफान कुरैशी, मुमताज अहमद,सिराज खान, जहीर अहमद, शमीम अहमद, बिलाल, कामिल हुसैन,सलमान, रिज़वान कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे। कमेटी के मीडिया प्रभारी इरफान कुरैशी ने प्रोग्राम की व्यवस्थाओ में प्रशासन का भी शुक्रिया अदा किया है।