बरेली। ग्राम कुम्हरा बरेली निवासी युवा आलोक पटेल का चयन आगमी 76वें गणतंत्र दिवस परेड में बतौर विशेष अतिथि के लिए किया गया हैं। आलोक पटेल ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक के रूप में वह विगत कई वर्षों से सामाजिक एवं युवा गतिविधियों में सम्मिलित रहते हुए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर उनका चयन किया गया हैं। पूरे उत्तर प्रदेश से 12 स्वयंसेवकों का चयन किया गया हैं जिसमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सिर्फ उनका चयन हुआ हैं। उन्होंने खुश होते हुए यह भी बताया कि उनके साथ साथ उनके अभिभावक के रूप में उनके पिता राजीव कुमार को भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया हैं। आलोक पटेल ने बताया कि एनएसएस राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मोहित शर्मा ने हमेशा उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया हैं और हमेशा उचित मार्गदर्शन देते हुए निरन्तर गतिमान रहने के बारे में प्रोत्साहित किया हैं। आलोक पटेल द्वारा गणतंत्र दिवस परेड में अतिथि के रूप में चयन होने पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. पी. सिंह, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सोमपाल सिंह, मोहित शर्मा एवं उनके साथियों ने उन्हें बधाई दी हैं।