बिजली कटौती समस्या को लेकर किसान यूनियन सौंपा ज्ञापन

04BDN-51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


ओवर लोड ट्रांसफार्मर होने से दुखी है क्षेत्र किसान 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

 बिल्सी। आज भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मंडलीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव नागरझूना स्थित विद्युत उपकेन्द्र से क्षेत्र के किसानों को बिजली आपूर्ति न मिलने के कारण हो रही तमाम दिक्कतों समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम आरबी सिंह को सौंपा। जिसमें उन्होने कहा कि क्षेत्र के गांव
सतेती, हैवतपुर, सुन्दरनगर, कटिन्ना, पहाड़पुर, वघौली, रामपुर टांडा के रहने वाले किसान है। हमारे क्षेत्रों को बिजली नागरझूना उपकेंद्र से संचालित की जाती है। यहां से सप्लाई दिन और रात में बगैर टाईमटेविल के दी जाती है। जिससे क्षेत्र की जनता का कोई काम नहीं चल पाता है। ऐसी स्थिति में किसानों के खेतों को नुक्सान हो रहा है। अपने क्षेत्र का फीडर अलग कराना चाहते हैं। उपकेन्द्र पर पांच-पांच एमवीए ट्रांसफार्मर लगे हुए है। जिस पर बेहटा गुसाईं पर पांच एमवीए और दूसरे पांच एमवीए पर सतेती , पहाड़पुर, जिनौरा, खुलैट एवं धनौली फीडर चलाये जा रहे हैं। जिससे ओवरलोड होकर ट्रिपिंग होती रहती है। इस संबंध में कई बार अवर अभियन्ता से शिकायत की गई है। मगर आज तक किसी ने उनकी शिकायत का निराकरण नहीं किया है। उन्होने डीएम से शीघ्र उक्त समस्या का समाधान कराएं जाने की मांग की है। इस मौके पर मंडलीय सचिव अनूप सिंह,
जिलाध्यक्ष बब्लेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रामवीर शर्मा, ब्लॉक सचिव महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights