युवक की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में तीन पर हत्या का केस दर्ज

73a89d2c-b06b-4218-be7d-6215b53e1a8b
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को पकड़ कर भेजा जेल

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कुंवर गांव । थाना क्षेत्र के गांव वावट में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई । जहां आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया । और फरार हो गए थे । जहां गांव वावट निवासी परवीन पत्नी सफी अहमद परिवार सहित एक शादी में गांव रेवती बहोड़ा थाना आंवला गए हुए थे । और घर में उनका लड़का साजिम पुत्र सफी अहमद अकेला था तभी गांव के तीन लोगों ने घर में घुसकर साजिम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया । सूचना पर एसपी सिटी प्रवीण चौहान थाना प्रभारी रवि करन सिंह सहित पूरे अमले ने गांव में पहुंच कर जांच की और मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।देर शाम आई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मौत की पुष्टि हैंगिंग से हुई जिसने घटना एक नया मोड़ दे दिया । मृतक नानी मुन्नी बेगम एसपी सिटी के पैर पकड़ कर न्याय की गुहार लगाती रही ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट भले ही हैंगिंग आई हो लेकिन पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है घटना से संबंधित जो भी साक्ष्य मिलेंगे उन्हें विवेचना में सामिल किया जाएगा ।

लड़की को प्रेमी के घर में देखकर आक्रोशित हो गया था लड़की का भाई

उधर गांव में चर्चा है कि लड़की बुधवार शाम से ही गायब हो गई थी जिसको परिवार वाले ढूंढ़ते हुए लड़के के घर तक पहुंच गए जहां आबाज लगाकर दरवाजा खटखटाया तो दोनों उसी घर में निकले जहां यह सब देखकर लड़की का भाई सौरभ आक्रोशित हो गया और सभी ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। यह सब घर में दिव्यांग युवक की नानी देखती रही और उसने आरोपियों से हाथ जोड़कर अपने धेवते के प्राण की भीक भी मांगी लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा ।

वृहस्पतिवार शाम तक गांव में नजर बनाए रही थाना कुंवर गांव पुलिस पूरा गांव छावनी तब्दील हो गया जहां वृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपी लेखराज , झब्बू, सौरभ के खिलाफ हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया।जिसके बाद शुक्रवार को मुख्य आरोपी सौरभ को संबंधित धारा 306 IPC में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

इस संबंध में थाना प्रभारी रवि करन सिंह का कहना है कि घटना से संबंधित एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है वाकी जांच चल रही है ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights