बदायूं।वृहस्पतिवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के बरेली मंडल अध्यक्ष हाफिज इफ्तिखार अहमद नकी अल्वी ने बदायूं के मौहल्ला कबूलपुरा गौंटिया निवासी सै० अरशद अल्वी पुत्र नाजिम अली को बरेली मंडल सचिव बनाते हुए कहा कि आप पार्टी के हित में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिये ज़्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें।पार्टी की नीतियों और सिद्धांतो को आम लोगों तक पहुंचायेगे।अपनी मेहनत से राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बैरिस्टर असदउद्दीन ओबैसी व प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के नेतृत्व में प्राप्त उपब्धियों का प्रचार प्रसार करके पार्टी को मजबूत बनायेंगे।अरशद अल्वी के बरेली मंडल महासचिव बनने पर उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई और उनका फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।