मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल के गिरोह के एक और ठग पर एफआईआर

January 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर के अंदर भूमाफियाओं के जमीन कब्जे के खुलासे रोज हो रहे हैं। हाल ही में निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल के गैंग की जांच पुलिस कर ही रही थी कि अब इससे जुड़े एक नए गैंग का खुलासा हुआ है। इस गैंग के सरगना विश्वनाथ चौधरी ने एक भाजपा नेता को चार बीघे जमीन बेचने के नाम पर उनसे 6 लाख रुपए की ठगी कर ली। इसके अलावा इस गैंग ने कई अन्य लोगों से भी जमीन खरीदने और बेचने के नाम पर लगभग 35 लाख रुपए की ठगी की। आईजी के आदेश पर इस मामले की जांच एसपी सिटी मानुष पारिख ने की। इसके बाद बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज कराई गई। बिथरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गाजियाबाद के मोहल्ला अशोक विहार की रहने वाली शागरा बेगम की ओर से दर्ज हुई फिर में बताया गया कि बरेली के मोहल्ला कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी विश्वनाथ चौधरी गैंग बनाकर जमीनों की खरीद बिक्री के नाम पर ठगी करता है। उनकी चार बीघे जमीन बरेली के नरियावल इलाके में है। विश्वनाथ चौधरी ने गुलाम हुसैन, नूर अहमद, अमन मिश्रा, रमजानी, असलम अंसारी और इरफान के साथ मिलकर बिना जानकारी दिए उनकी यह जमीन पहले अपने ही गैंग के सदस्य अमन मिश्रा के नाम पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर ली। फिर वह उनकी ज़मीन किसी और को बैचने लगे। जमीन बेचने के नाम पर विश्वनाथ चौधरी ने अपने गैंग के साथ मिलकर शहर के कई लोगों से पैसा उठा लिया। जब उनको जानकारी हुई तो उन्होंने बरेली आकर पूरी स्थिति पता की। ठगी का मामला सामने आने पर शागरा बेगम की ओर से गैंग के सरगना विश्वनाथ समेत मोहम्मद असलम अंसारी गुलाम हुसैन नूर अहमद अमन मिश्रा और रमजानी पर एफआईआर कराई गई है। वही दूसरी ओर शागरा बेगम के बेटे की की चार बीघे जमीन बेचने के लिए विश्वनाथ चौधरी ने भाजपा नेता मनोज यादव से बात की थी। उसके बाद उसने भाजपा नेता से भी 6 लाख ठग लिए और उनको जमीन भी नहीं दी इस मामले में भाजपा नेता मनोज कुमार यादव की ओर से भी विश्वनाथ चौधरी गैंग के छह नामजद और पांच अज्ञात ठगों पर 420, 406 और 506 धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि भू माफिया गैंग के द्वारा जमीन खरीद बिक्री के नाम पर ठगी करने में राजस्व विभाग के कुछ लेखपाल और कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है चार बीघे जमीन बेचने के मामले में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है। ठग गैंग की तलाश की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights