मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महानगर कांग्रेस ने सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन मनाया

January 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्टेशन रोड स्थित एक होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सांसद का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। केक काटकर खुशियां मनाते हुए कांग्रेसियों ने उनकी दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जब से कमान संभाली है तब से जनविरोधी सरकार बेचैन है। आमजन के मुद्दों के साथ-साथ महिलाओं व युवाओं की समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाकर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया है। पूर्व पार्षद महेश पंडित ने कहा कि प्रियंका गांधी गांधी अन्याय, अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़ी रहने वाली, शोषितों, वंचितों एवं आधी आबादी की मुखबर आवाज हैं। पूर्व प्रवक्ता एवं पीसीसी योगेश जौहरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रियंका दीदी की सोच और विचार धारा से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, पूर्व जिला प्रवक्ता राज शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी का जन्म भारत के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक वश, नेहरू, गांधी परिवार में हुआ, उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम मे पूर्व पार्षद महेश पंडित, जिला प्रवक्ता राज शर्मा, महानगर प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य कांग्रेस योगेश जौहरी, महासचिव सुरेंद्र सोनकर, महासचिव राजेश कुमार, महासचिव सर्वत हुसैन हाशमी, वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल देव शर्मा, पप्पू सागर, राकेश मिश्रा, जीशान अली, आदि प्रमुख कार्यकर्ता शामिल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights