उत्तरायणी मेले के अंतिम दिन छोटे छोटे बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां पेश की
बरेली। उत्तरायणी मेले के अंतिम दिन मेले का उद्घाटन डॉक्टर राकेश सिंह पुलिस महानिदेशक बरेली द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलित के दौरान अमित पंत महामंत्री मनोज पांडेय कमलेश बिष्ट सुरेन्द्र रमेश शर्मा एडवोकेट गिरीश पांडेय एन डी पांडेय जगदीश आर्य पूरन दानू मौजूद थे। स्वस्ति वचन टीबरी नाथ संगवेद महा विद्यालय के छात्रो द्वारा प्रस्तुत किया गया। आज का मुख्य आकर्षण समाज का नृत्य और छोटे छोटे बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। सुबह से ही दर्शकों की भीड़ स्टाल धारको पर देखी गई।

स्टालो से बांस का अचार मदुरै की नमकीन बाल मिठाई बद्री घी लोहाघाट अमित की लोहे के बर्तन काफी बीके। संध्या कालीन सत्र का उद्घाटन महापौर उमेश गौतम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया इसमें रमेश शर्मा तारा जोशी गौरव पांडेय अध्यक्ष महामंत्री भावनी दत्त जोशी महेश पांडेय आदि शामिल रहे।मंच से इनके शानदार कार्य के लिए रामू चंद पदम् रावत दिनेश रौथाना पूरन मेहरा को सम्मानित किया गया। शाम को लोहाघाट से आई अंतरराष्ट्रीय टीम भैरव दत्त राय के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया दूसरी सांस्कृतिक जय पूर्णगिरी उत्थान समिति खटीमा राजेंद्र मेहता के नेतृत्व में शानदार नृत्य लोकगीत से महफ़िल में रंग जमा गए। शाम होते होते सांस्कृतिक मंच से एक ओर सुपर स्टार गायक कलाकार राकेश खनवाल का सुपर हिट गाना क्रीम पाउडर धिसनी किला ने गाकर दर्शको को नाचने पर मजबूर कर दिया।

फिर बारी आई उत्तराखंड गौरव से सम्मानित सुरेश सुरीला का पुराना हिट गाना ओ सरिता बैठ जा वड्डा गाड़ी में गाकर पंडाल के बाहर ओर अंदर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया अंत मे युवा गायिका दीपा नगरकोटी ने समस्त दर्शकों स्टाल धारको बच्चे बड़ो समस्त मैदान मे उपलब्ध सभी लोगो को अपने सुरमई आवाज से नंदना हाथ कलम स्याई दवात ओर मदना सुनार मदना गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया ये कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।अंत मे अध्यक्ष अमित पंत ने अपनी अधक्षीय सम्बोधन में बरेली के समस्त जनमानस अपनी पूरी युवा टीम शासन प्रशासन समस्त मीडिया कर्मियों छायाकार प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया यू ट्यूबर स्टाल धारक कलाकारों नगर निगम और तीन दिनों तक शानदार मंच संचालन के लिए अमित शौर्य आदि का दिल की गहराइयों से सादर आभार प्रगट करते हुए अगले साल मिलने का वायदा किया। और मेला सम्मापन की घोषणा की। नोट कल 12 जनवरी को मेला निर्भिघ्न पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेला मैदान में हवन पूजन किया जाएगा इसके बाद कलाकारों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।













































































