बदायूं। आज भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में समिति के अध्यक्ष कौशलानन्द पांडेय उर्फ लालन पांडेय की अध्यक्षता में लाबेला परिवार के सुरेंद्र उपाध्याय के 45 वर्षीय अनुज ओम चेतन उपाध्याय के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी के द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कौशलानंद उर्फ़ लालन पांडे, नत्थू लाल पाराशरी, जिलाध्यक्ष अश्विनी भारद्वाज, प्रदेश मंत्री अजय मिश्रा, राहुल चौबे, पंकज शर्मा, रामबहादुर पांडे, मधुकर मिश्रा, डॉ0 भास्कर शर्मा, एड0 गौरव शर्मा, अमित पाठक, आयुष भारद्वाज, राजीव शर्मा, विवेक शर्मा, द्विजेन्द्र नाथ उपाध्याय, दिनेश शर्मा, आर0के0 उपाध्याय, अमन मयंक शर्मा, गिरीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।