बरेली। बहुसंख्यक समाज के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने तथा बहुसंख्यकों के धर्म को संवैधानिक संरक्षण दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सनातन पार्टी द्वारा संचालित सनातन अधिकार आंदोलन द्वारा कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नाम जिलाधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट मनोज कुमार यादव ने कहा कि बहुसंख्यक समाज के साथ भेदभाव किया जा रहा हैं। धर्म के आधार पर समाज को बांटा जा रहा हैं। यह अनुचित है और बहुसंख्यक समाज पर अत्याचार हैं। बहुसंख्यक समाज को उसके अधिकार दिलाने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक हिन्दू समाज को उनकी धार्मिक शिक्षा का अधिकार दिया जाये। हिन्दू मंदिरों की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए बनाए गए सभी कानून निरस्त किये जाये तथा मंदिर अधिनियम बनाकर हिन्दू मंदिरों का प्रबंधन हिन्दू समाज को सौंपा जाये तथा सुनिश्चित किया जाये कि हिन्दू मंदिरों की संपत्ति केवल हिन्दू समाज के सशक्तिकरण में काम आएं। महत्वपूर्ण 40 हजार मंदिरों का पुनर्निर्माण सरकारी धन से कराया जाये। वक्फ अधिनियम 1995 को समाप्त करके, वक्फ संपत्ति को सरकारी संपत्ति घोषित किया जाये, तथा उस भूमि को सरकारी विभागों एवं जरूरतमंद गरीब भूमिहीनों में बांटा जाये। इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वजीत सिंह अनंत, प्रमोद कुमार, धर्मदास गुप्ता, अनुज कुमार , सुशील कुमार सूर्यवंशी, बृजवीर सिंह,अनिल कुमार , अखिलेश कुमार , हरिशा यादव , गायत्री यादव , उषा यादव , अनुज कुमार , प्रमोद कुमार , वीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।