बरेली। उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, यूनियन अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी को अवैध खनन और ओवरलोडिंग की जानकारी दी और बताया कि उत्तराखंड से बरेली आने वाले ट्रकों में रेता बजरी की ओवरलोडिंग आरटीओ विभाग की मिलभगत से नहीं रुक रही है, जिससे दुर्घटनाएं और रोड टूटने की आशंका बनी हुई है।अवैध खनन भी बहेड़ी रोड पर विभाग द्वारा कराया जा रहा है, इसपर रोक नहीं लगी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सूचना दी जाएगी। महामंत्री दीपक द्विवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी ने तुरंत अधिकारियों से बात करके ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने का आश्वाशन दिया। ज्ञापन देने वालों में यूनियन अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, दीपक द्विवेदी, प्रभुजीत सिंह,शहीद खान, तजिंदर सरदार, सन्नी सरदार,नाजिम, मारुश, शाहिद खान एवं इमरान आदि मौजूद रहे।