मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डन्डे,महिला घायल

mp1-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में शराव के नशे में धुत एक युवक अपने घर में चीख-पुकार कर रहा था।चीख-पुकार सुन पड़ोस की महिला जाग गयी और शोर मचा रहे शराव के नशे में धुत्त युवक के घर की तरफ देखने लगी।पड़ोसिन को अपने घर की तरफ देखते हुए शरावी की पत्नी ने पड़ोसी महिला को गालियां दे दी।पड़ोसी महिला ने घर में बताया तो दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी।देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डन्डे चलने लगे जिससे एक पक्ष की शरावी व्यक्ति की माँ घायल हो गई।घायल महिला को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बुधवार की रात 11 बजे के करीब कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली निवासी वीरेश पुत्र हरिओम शराब के नशे में धुत होकर अपने घर के गाली गलौज कर रहा था तभी गाली-गलौज की आवाज सुन पडोस की महिला हंसमुखी पत्नी अनिल देखने लगी।इसी बीच शरावी बीरेश की पत्नी पुष्पा निकल आई जो पडोसी महिला हसमुखी पत्नी अनिल को देखती ही आग बबूला हो गई और उससे गाली-गलौज करने लगी।यह बात हसमुखी को नागवार गुजरी उसने सारी बात अपने परिजनो को बताई।इसी बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच जमकर हाथापाई व लाठी डंडे चलने लगे। लाठी के प्रहार से बीच बचाव को आई शरावी बीरेश की मां अनार कली (47) पत्नी हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला अनारकली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्तपाल रैफर कर दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights