कछला गंगा घाट पर बुजुर्ग ने सल्फास खाकर दी जान,जेब से बरामद हुआ सुसाइड नोट

179ea48c-d3d0-431d-b725-e89ad631695d
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर शमशान से आगे एक खेत में बुजुर्ग का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर कछला चौकी इंचार्ज मय पुलिस के घटनास्थल पर पहुंच गये।पुलिस को बुजुर्ग की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है साथ ही जेब से बीस रूपये व पास में ही एक सल्फास की डिब्बी मिली है।पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वृहस्पतिवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर शमशान घाट से थोड़ी दूर पर थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव वनकोटा निवासी सोमपाल (61) पुत्र भूकन्द सिंह का शव खाली खेत में पड़े होने की सूचना मिलने पर कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार हमराह कां०अरविन्द,कां० सचिन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और बारीकी से घटनास्थल का मुआयना किया।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को बुजुर्ग की तलाशी में जेब से एक सुसाइड नोट व बीस रूपये मिले हैं।साथ ही मृतक के पास ही एक सल्फास की डिब्बी पडी मिली है।बुजुर्ग के मुंह से लार निकली हुई थी।मृतक की जेव से निकले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।सुसाइड नोट में नीचे लिखा है सोमनाथ चक्की वाला वन कोटा
कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने सुसाइड नोट मिलने के बाद उसके परिजनो को घटना की सूचना दी।सूचना देने के बाद पता चला कि मृतक बुजुर्ग थाना वजीरगंज के ग्राम वनकोटा गांव का रहने वाला सोमपाल है।पुलिस ने जब युवक के शव को सीधा किया तो उसका जिस्म अकड़ चुका था जिससे लगता है उसकी मौत कई घंटे पहले हो चुकी थी।सूचना मिलने के बाद देर शाम परिजन मौके पर पहुंचे।मौके पर पहुंचकर शव को देखने के बाद मृतक के बेटे योगेंद्र ने उनकी शिनाख्त की और बताया कि उसके पिता सुबह सात बजे घर से निकले थे उनका कुछ समय से मानसिक संतुलन सही नहीं था कुछ समय पहले उसके पिता ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights