मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए तो कार्रवाई होगी

December 31, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बुलंदशहर । नव वर्ष को लेकर यातायात पुलिस ने मंगलवार रात को नो एंट्री का समय रात नौ बजे से बढ़ाकर रात दो बजे तक कर दिया है। रात दो बजे के बाद ही शहर से भारी वाहनों को निकलने की अनुमति होगी। वहीं, पुलिस ब्रेथ एनलाइजर से चेकिंग करेगी। नववर्ष के उपलक्ष्य में शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए तो कार्रवाई होगी। यातायात पुलिस ने सोमवार को इसके लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है।ट्रेफिक इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनलाइजर से चेकिंग की जाएगी। यदि शराब पीते वाहन चलाता कोई पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी। अपना वाहन सड़क पर ऐसे स्थान पर पार्क न करें, जिससे यातायात बाधित न हो। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर न चलें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। लापरवाही से गाड़ी चलाने, रेसिंग व बाइक स्टंट करने अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। रात में कोहरा अधिक होने पर आवश्यक न हो, तो घर से बाहर न निकलें। वहीं, एसएसपी ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। यातायात निरीक्षक ने बताया कि नववर्ष के दृष्टिगत जिले में 31 दिसंबर की रात नौ से रात दो बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। वहीं, एसएसपी के निर्देश पर सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों ने नव वर्ष पर प्रभावी व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए होटल, गेस्ट हाउस, लॉन संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में सभी को न्यायालय के निर्देशों से अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया कि नववर्ष को शांति, सौहार्द्र व सुरक्षा के साथ मनाएं। बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। सभी कार्यक्रम मर्यादा पूर्ण ढंग से हों। यदि कहीं पुलिस की आवश्यकता हो तो संबंधित थाने या डायल 112 पर कॉल करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights