उझानी । कासगंज से चलकर बरेली को जाने वाली गाड़ी सँख्या 55307 कासगंज -काशीपुर पैसेंजर आज शाम 3:30 बजे करीब जैसे ही उझानी स्टेशन से निकली उझानी रेलवे स्टेशन से 100 मीटर दूर पुराने मालगोदाम के सामने अचानक एक युवक चलती ट्रैन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के नीचे गिरने की सूचना रेलवे गार्ड द्वारा वायरलेस के माध्यम से रेलवे स्टेशन को दी। घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर अरुण कुमार सक्सेना ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह को दी सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुचे उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह व आरक्षी वाशिद अली ने घायल को स्ट्रेचर से पटरी से हटाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए जहाँ उसकी जेब की तलाशी में एक कागज से मिले फोन नम्बर से बात करके उसकी पहचान 22 वर्षीय पिन्टू पुत्र श्रीपाल निवासी बेलादाडी थाना दातागंज के रूप में हुई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया ।