उझानी । नगर के महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज खेल मैदान पर अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच के तत्वावधान में चल रही 11 दिवसीय श्रीराम कथा में आज चतुर्थ दिवस प्रातः काल देश वासियों की सुख समृद्धि के लिए पंडित निर्मल शास्त्री व पंडित हरिओम जी के द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया । इस हवन पूजन में यजमान के रूप में सिद्धान्त गोयल अपनी पत्नी तान्या गोयल के साथ उपस्थित होकर हवन में घी व सामग्री की आहुति दी । इस हवन में संजय मित्तल, शिव किशोर माहेश्वरी, अनिल तुलस्यान,कृष्ण कुमार वार्ष्णेय बॉबी, अवधेश गोयल, राम मोहन शर्मा, धीरज सोलंकी, गोपाल शर्मा, आकाश दीप, कौशलेंद्र सोलंकी,प्रीती तुलस्यान, सारिका मित्तल,करुणा सोलंकी समेत भारी संख्या महिलाएं व पुरुष भक्तगण मौजूद रहे !