उझानी के बुद्ध बाज़ार में जेबकतरे सक्रिय, महिला का पर्स काट निकाले 15 सो रूपये।

WhatsApp Image 2026-02-11 at 5.51.14 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी-बदांयू । नगर के रामलीला ग्राउंड में हर बुधवार को लगने वाले बुद्ध बाज़ार में सुरक्षा व्यवस्था शून्य रहने का फायदा चोर जेबकतरे उठा रहे हैं। महिलाएं भीड़ में खरीदारी में व्यस्त रहती है। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर ही आज दोपहर एक महिला के पर्स में ब्लेड मारकर उसमें रखे 15 सो रूपये लेकर जेबकतरा रफूचक्कर हो गया। नगर के भदवार गंज निवासी रिंकू सागर की पत्नी सोनी खरीददारी को बुध बाज़ार गई। वहां लगे रेडीमेड के फड पर सामान खरीदने को रूक गई। वह कपड़े देखने में व्यस्त हो गई भीड़ का फायदा उठाकर एक जेबकतरे ने उनके कंधे पर लटके लेडीज़ पर्स में ब्लेड से कट लगाकर उसमें रखे 15 सो रूपये पर हाथ साफ कर दिया। सोनी ने कपड़े खरीद कर रूपए देने को पर्स खोला तो उसमें रुपए गायब थे पर्स में ब्लेड से बडा कट लगा हुआ था। काफी देर खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता ना चल सका।——– बुध बाज़ार में ना पुलिस ना लगे सीसीटीवी कैमरे। सुरक्षा की नजर से देखा जाए तो रामलीला ग्राउंड में लगने वाले बुद्ध बाज़ार में ना किसी पुलिस कर्मी की ड्यूटी रहती है,ना कोई सीसीटीवी कैमरा लगा है। ना ही आग से बचने को समुचित इंतजाम है जबकि हजारों की भीड़ रहने पर भी प्रसाशन की नज़र नहीं जाती। किसी दिन भगदड़ हुई तो प्रसाशन को संभालना मुश्किल होगा। वक्त रहते समुचित प्रबंध होने चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights