बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार मे वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार के 75 वे जन्मदिन पर उनके कार्यालय पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया गया। इस रक्तदान शिविर में भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी द्वारा 75 वी बार रक्तदान किया गया। जिसकी जानकारी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को होने पर उन्होंने देवेन्द्र जोशी को बधाई दी व प्रशस्ति पत्र दिया। जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हर वर्ष की भाति वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार द्वारा किया गया। जिसमे बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओ द्वारा रक्तदान किया गया। मंत्री अरुण कुमार को क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य,भाजपा महानगर संगठन के अध्यक्ष अधीर सक्सेना,विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव, विष्णु अग्रवाल, गौरव गुप्ता , उदित सक्सेना,पंकज सिंह, मुनीश सक्सेना, विशाल गौरव, अनिल, शुभ गंगवार,सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा , महापौर उमेश गौतम , एवं बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता ने पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं व बधाई दी । रक्तदान करने वालो मे प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, शोभित सक्सेना, सुभाष गंगवार, पुष्पेंद्र पटेल, प्रियंका गुप्ता, पार्षद सुधा सक्सेना, अमित सक्सेना, विदित अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओ द्वारा रक्तदान किया गया।