उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में आज ईसा मसीह के जन्मदिन पर क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया । यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राईमरी विंग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल को बड़े ही सुंदर ढंग से सुसज्जित किया गया। क्रिसमस ट्री की आभा देखते ही बनती थी। विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी वेशभूषा में बच्चे बहुत सुंदर लग रहे थे। सेंटा क्लाज बने विद्यार्थी का अनोखा अंदाज था। विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को उपहार वितरित किए गए। विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल व प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी।