देवरनिया के सिंधोरा गांव के पास पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Screenshot 2024-12-20 183223
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। देवरनियां थाना क्षेत्र की पुलिस अज्ञात अनजान चिता की गुत्थी अब तक नहीं सुलझा पाई है कि अब फिर थाना देवरनिया क्षेत्र के गांव सिंधौरा में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से देवरनियां क्षेत्र में लोगों में दहशत में दहशत है । जानकारी के मुताबिक आज सुबह देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव सिंधौरा में अज्ञात महिला का शव एक पेड़ से लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा तो उसके बाद देवरनिया पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शव की स्थानीय लोग शिनाख्त नहीं कर सके । इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके शिनाख्त कराने की कोशिश की फिलहाल आसपास के सभी थानों में महिला के फोटो को भेजा जा रहा है साथ ही गुमशुदा महिलाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एमपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आज सुबह देवरनिया थाने पर अज्ञात महिला के शव के पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है साथ ही महिला के शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights