वर्षा आरम्भ पौधरोपण प्रारम्भ – सूर्यवंशी

aa15570f-0058-41cb-ab14-e20da23580b2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं।आज भारतीय एकता परिवार के तत्वावधान में राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में पौधरोपण किया गया।
प्रातः काल ही अधिवक्ता कौशल गुप्ता के साथ युवा जिलाध्यक्ष आशीष रस्तोगी व अन्य सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज पहुँच कर पौधारोपण किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे उन्होंने बताया कि पौधारोपण करने के लिए किसी निश्चित समय की आवश्यकता नहीं होती। जब हम वृक्षों द्वारा उत्सर्जित ऑक्सिजन ग्रहण करने हेतु किसी विशेष दिवस या समय का इंतजार नहीं करते तो पौधरोपण करने को भी किसी विशेष दिन का इंतजार नहीं करना चाहिए। पाँच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था द्वारा सघन वृक्षारोपण किया जाएगा किंतु हम तब तक रुक नहीं सकते। जो लोग सिर्फ विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करते हैं उन्हें उस दिन की प्रतीक्षा करनी चाहिए किंतु हमारे लिए प्रतिदिन पर्यावरण दिवस है। बदायूँ जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर सर्वप्रथम संस्था द्वारा पौधरोपण अभियान आरम्भ किया गया था उसके बाद सिर्फ वर्षा की प्रतीक्षा की और सदैव एक ही नियम “वर्षा आरम्भ पौधारोपण प्रारम्भ” पर कार्य किया गया। युवा उपाध्यक्ष राम शर्मा ने बताया कि जो लोग अपने दिवंगत पूर्वजों, परिजनों की स्मृति में पौधा लगाना चाहते हैं उनके साथ संस्था द्वारा लम्बे समय से पौधरोपण किया जा रहा है। संस्था के मार्गदर्शक स्व. डॉ. विनय गुप्ता, स्व. आबाद अहमद एडवोकेट, स्व. अरविंद वैश्य, स्व. राजीव सक्सेना, स्व. फूल खान पत्रकार की स्मृति में आज पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती इंदु चौहान, मदनमोहन, सुभाष यादव उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights