सहसवान । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज पूरे प्रदेश एवं देश में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे है,इसी क्रम में दर्जा राज्य मंत्री सदस्य अल्प संख्यक आयोग व दहगवां मंडल के प्रभारी मनोज मसीह ने रविवार को सहसवान विधानसभा क्षेत्र के दहगवां मंडल के ग्राम कस्बा भगता नगला में #मन_की_बात कार्यक्रम सुना और ग्रामीणो को मास्क वितरित किए, स्वच्छता अभियान, कोविड-19 के वैक्सीनेशन कराने को ग्रामीणो को प्रेरित किया, इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तारा चंद्र कश्यप, नमो सेना के जिला उपाध्यक्ष राकेश कश्यप, पूरन पाल, नत्थू सिंह, आदि उपस्थित रहे।