पालिका चेयरमैन ने लंच बाद ऑफिस में छापा मारा,चार का वेतन काटा,एक का वेतन रोका

Screenshot 2024-11-29 192201
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने आज अचानक लंच के बाद दोपहर 3.10 बजे ऑफिस में छापा मारा,ऑफिस से नदारद कई कर्मचारियों को पकड़ा। ऑफिस से गायब चार कर्मचारियों का वेतन काटा और एक कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा को कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी। कि कुछ कर्मचारी लंच के बाद ऑफिस से गायब हो जाते है,घर जाते फिर वापस लौट कर नही आते। इसलिये पालिका चेयरमैन ने आज अचानक ऑफिस में छापा मारा। 3-10 बजे के औचक निरिक्षण में अनुपस्थित होने पर शरीफ, साहिर , मानसरोवर, अफसर का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। दैनिक कार्य पंजिका में इन्द्राज नही होने के कारण नो वर्क नो पे के आधार पर लिपिक महेश बाबू के वेतन रोकने के निर्देश दिये है। नगर पालिका चेयरमैन ने कर्मचारियों के लिए एक आदेश जारी किया है। इसमे कहा है कि अब कार्यालय अवधि में किसी भी कार्य,राजस्व वसूली के कार्य से बाहर जाते है तो सम्पूर्ण विवरण भृमण रजिस्टर में इंद्राज करके कार्यालय से जाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भृमण रजिस्टर में आने जाने का समय व कार्य व उद्देश्य का विवरण भरना अनिवार्य होगा। कार्यालय व फील्ड में किए गए काम का प्रतिदिन का कार्य का दैनिक रजिस्टर में इंद्राज करना भी अनिवार्य है।उन्होंने कहा है इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने अपने एक औऱ आदेश में कहा है कि कोई भी कर्मचारी बगैर लिखित अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने नगर पालिका की गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा और सब्जी खिलाई। और कर्मचारियों को सभी गोवंशों की सही से देखभाल करने के निर्देश दिए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights