बदायूँ। रोटरी क्लब ऑफ बदायूँ गोल्ड की ओर से सामाजिक सेवा एवं मानवता की भावना के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रुग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों के आश्रय गृह सह-प्रशिक्षण केंद्र, मीरा जी चौकी, पानी की टंकी के पास बदायूँ में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से आश्रय गृह को गोदरेज की अलमारी सप्रेम भेंट की गई। साथ ही आश्रय गृह में रह रहे बच्चों को खाने के पैकेट भी वितरित किए गए। क्लब सदस्यों ने बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। क्लब अध्यक्ष. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, वंचित एवं दिव्यांगजनों के जीवन में सेवा और सहयोग के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है। क्लब द्वारा भविष्य में भी संस्था को आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही रोटरी की मूल भावना है और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग पहुंचाना क्लब की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष. अनिल कुमार गुप्ता, सचिव . प्रमोद शर्मा,. डा. संजीव गुप्ता, सुरजीत गुप्ता,. राम मोहन अग्रवाल, . अनिल गुप्ता सोनू, गोपाल रस्तोगी,. राजेश गुप्ता, पवन शर्मा,. डा. कौशल गुप्ता,. संजीव सक्सेना, . अमित वैश्य, सुनील गुप्ता, . जितेन्द्र महाजन,. डा. गोपाल वैश्य, . डा. मोहित शर्मा,. डा. वैभव गुप्ता, मिथर्थ वर्मा, . तोशीन्द्र सिंह,. राहुल गोयल, . मनोज गुप्ता, . मुकेश गुप्ता, . देवेंद्र गुप्ता, सुगम वाष्णेय, मनोज मसीह,. राजेश गुप्ता एवं विनोद गुप्ता सहित क्लब के सभी 27 सदस्य मौजूद रहे।