बदायूँ। होली कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप्ति गुप्ता ने सभी शिक्षिकाओं के स्वागत एवं अभिनंदन से किया। इसके बाद अर्चना भदौरिया ने आकर्षक और मनोरंजक खेलों का आयोजन कराया, जिसमें सभी शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासमय बना दिया। स्कूल की डायरेक्टर वीना शर्मा ने हरियाली तीज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए त्योहार से जुड़ी परंपराओं की जानकारी दी। इसके बाद सभी शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को सुहाग सामग्री भेंट कर पर्व की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम में वीना शर्मा, मीनू सक्सेना, अर्चना भदौरिया, दीप्ति गुप्ता, किरण शर्मा, प्रीति सक्सेना, पूजा, पूनम, हीना, अनीता सोलोमन, शिवानी, ऐश्वर्या, आकांक्षा, वंशिका, भार्गवी, सीमा, सिदरा, वर्षा, तनिष्का, रागिनी सहित अन्य शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।