मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
पड़ताल

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

August 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद बदायूँ में 12 सितंबर 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में श्री राज वीर सिंह, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, बदायूँ एवं श्रीमती सुमन तिवारी, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक आहूत की गई।बैठक में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों एवं उसमें अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभागों से संबंधित ऐसे अधिक से अधिक वादों एवं प्रकरणों को चिन्हित किया जाए, जिनका निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जा सकता है।बैठक में उपस्थित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जनसामान्य को व्यापक रूप से सूचित एवं जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। अधिकारियों से कहा गया कि प्री-लिटिगेशन विवादों को अधिकाधिक संख्या में चिन्हित कर नियत करते हुए पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विवादों का निस्तारण कराने का यथासंभव प्रयास किया जाए।
अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पक्षकारों से समन्वय स्थापित किया जाए तथा उन्हें लोक अदालत के माध्यम से विवादों के सरल, त्वरित एवं आपसी सहमति से समाधान के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को चिन्हित करने पर विशेष जोर दिया गयाराष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से जनपद बदायूँ में किया जाएगा। संबंधित विभागों एवं अधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights