बदायूँ के ब्लूमिंगडेल स्कूल में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया

WhatsApp Image 2024-11-26 at 19.16.22
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ‘75 वें संविधान दिवस’ को अत्यंत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं संविधान निर्माता डा0 बी0 आर0 अंबेडकर के चित्र पर माल्यपर्ण कर किया गया। तत्पश्चात संविधान से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण तथ्यों पर अनेक माध्यमों से प्रकाश डाला गया। इस श्रृंखला में भाषण, काव्यपाठ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने संविधान से संबधित नियमों से अवगत कराते हुए प्रत्येक व्यक्ति को संविधान को सुरक्षित रखने एवं अपने जीवन में उसका सदुपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस सुअवसर पर प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने संविधान की महत्ता, कारण एवं देश के विकास में संविधान की भूमिका आदि से सभी छात्रों को अवगत कराया। इतना ही नहीं कला संकाय के अध्यापक राहुल माहेश्वरी ने समस्त छात्र-छात्राओं को संविधान प्रस्तावना की जानकारी देते हुए संविधान के नियमों का पालन करने हेतु शपथ ग्रहण कराई ताकि वे सभी अपने जीवन में इन सभी नियमों आदि का सदुपयोग कर देश को विकास के चरम पर प्रतिष्ठित करने हेतु आहवान भी किया। इस सुअवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम के संचालन में अंग्रेजी अध्यापक सैफ उद्दीन एवं निशान्त यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights