गाजियाबाद की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने बनाई मानव श्रृंखला, किया प्रदर्शन

WhatsApp Image 2024-11-21 at 16.32.53
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सिविल कोर्ट जिला गाजियाबाद में 29 अक्टूबर को जिला जज के कक्ष में अधिवक्ताओं के साथ घटना घटित हुयी थी और अधिवक्ताओं के खिलाफ एक तरफा कार्यवाही हुयी थी इसके विरोध में
बरेली बार एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी के नेतृत्व में बरेली बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने गाजियाबाद की घटना के विरोध में बरेली जंक्शन रोड कचहरी के पास चौराह पर अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई और कार्य का बहिष्कार करते हुए आक्रोश व्यक्त किया । मानव श्रृंखला बनाने के बाद सचिव वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी ने कहा कि हमारी यह मांग है कि जिला जज गाजियाबाद का तुरंत स्थानांतरण किया जाए और उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए और जो हमारे वकील साथियों पर लाठी चार्ज हुआ है उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला जज के आदेश पर जिन पुलिसकर्मियों द्वारा वकीलों पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए । अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी गेट की तरफ से होते हुए पूरे कचहरी परिसर में घूम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में एडवोकेट शौकत अली, कैलाश चन्द्र गुप्ता,शेर सिहं गंगवार, अनुपम अग्रवाल , ललित कुमार सिंह, मोहम्मद नसीम सैफी, रोहित कुमार यादव, चमन आरा , जयपाल सिहं , प्रदीप कुमार सिहं , गायत्री , आदित्य कुमार सक्सेना , अजय कुमार मौर्य, अमित सक्सेना उर्फ विन्दु , फीरोज मुहम्मद, मोहम्मद आमिर खान, बनीत कुमार आर्य, कविता कुमारी , नमन अवस्थी , अमित आदि मौजूद थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights