बिल्सी। आज शुक्रवार को कोतवाल धीरज सिंह सोलंकी ने पुलिस फोर्स के साथ नगर के मुख्य बाजार में पैदल रुट मार्च कर बेवजह घूम रहे लोगों को घरों में रहने की अपील की और कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति बिना काम से घूमता हुआ पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गलियों में घूमने वाले युवकों को पुलिस ने दौड़ाया। जो दुकानदार बिना गाइडलाइंस के दुकान खोलते हुए मिले, उनको चेतावनी देकर बन्द कराया। इधर कस्बा इंचार्ज केपी सिंह ने कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वाले कई वाहन चालकों से 11 हजार रुपए का समन शुल्क भी वसूला है। जिससे नगर के बाइक चालकों में खासा हड़कंप मच गया है।