कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन, ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़ाई रौनक

WhatsApp Image 2024-11-16 at 17.16.57
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में लाखों श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन भी हर हर गंगे, निर्मल गंगे के जयघोष के साथ गंगा में श्रद्धा और आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य भगवान को अर्घ्यदान दिया। कन्याओं को भोज कराया। गरीब असहाय लोगों को दान दक्षिणा भी दी। जहां श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंच रहे हैं वहीं श्रद्धालुओं के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में तंबू लगाकर रह रहे श्रद्धालुओं ने दूसरे दिन ब्रह्ममुहूर्त में ही गंगा स्नान किया। कई श्रद्धालु शनिवार को मिनी कुंभ मेला ककोड़ा पहुंचे। लाखों श्रद्धालुओं ने मेला ककोड़ा स्थित गंगा तट पर हर हर महादेव के जयकारों के साथ डुबकी लगाई। मनोकामना पूर्ण होने पर कई श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पहनान की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

श्रद्धालुओं ने दीपदान भी किया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को पूड़ी, सब्जी, दही, जलेबी का भोज कराया। गरीब असहाय लोगों को दान दक्षिणा दी। मिनी कुंभ मेले में रेत की चादर पर बसे तंबुओं के शहर में रह रहे लोगों ने जमकर मेला देखा और खरीदारी की। शहरी मेला उखाड़ रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोग मेले में पहुंचकर मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं। मीना बाजार में महिलाओं ने महिला प्रसाधन का सामान खरीदा, बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे। मुख्य मार्ग के दोनों और बनें चौराहा परश्रद्धालुओं ने चाट, पकौड़ी का आनंद भी लिया। मेले में खजला, जलेबी, पेठा के अलावा इलायची दाने की जमकर श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। पेड़ा की भी बहुत मांग रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights