मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में माता पिता से बिछड़े 325 बच्चों को स्काउट ने मिलाया

WhatsApp Image 2024-11-16 at 17.16.52
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में रोहिलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में स्काउट गाइड ने मेले में कोई 325 बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाया। गंगा तट पर मनचलों और उठाईगीरों पर पैनी नजर रखी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्काउट गाइड की सराहना की।
कैंप फायर के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नि:स्वार्थ सेवा से जुड़े बच्चे सौभाग्यशाली हैं। हर परिस्थिति से जूझते हुए आगे बढ़ाने की सामर्थ रखने वाले बच्चे भी महान लक्ष्य को पाते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि स्काउट देश का श्रेष्ठ नागरिक है। अनुशासित और बच्चों का वर्दीधारी संगठन है। प्राकृतिक, आपदाओं, बाढ़, भूकंप में लोगों की खुले मन से सेवा करता है। इससे पूर्व महीपाल सिंह ने स्काउट ध्वज फहराया। किशोर न्यायालय बोर्ड के सदस्य अरविंद कुमार गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण किया। स्काउट संस्था के संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में लगे खोया पाया समाज सेवा शिविर में खोए 325 बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलाया। मोहम्मद असरार, नंदराम शाक्य, सत्यपाल गुप्ता, पूर्वी सक्सेना के नेतृत्व में यह शिविर 24 घंटे दिन रात चल रहा है।

स्काउट ने गंगा तट, मुख्य मार्ग, खैराती चौक, कुर्मियान मेला, बरेली मेला के अलावा अन्य मुख्य मार्गों पर ड्यूटी की। मनचलों और उठाईगीरों पर पहली नजर रखी। स्काउट गाइड ने अपने टेंट को रंगोली से सजाया। इस मौके पर अनार सिंह, माधव सिंह, सुरेश बाबू शाक्य, जगपाल, सुरेंद्र नाथ शर्मा, संजीव कुमार सक्सेना, अनूप कुमार सक्सेना, अहवरन सिंह, प्रवीण कुमार, जीवन बाबू कश्यप आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights