डॉ सुमन सिंह कोरोना से जंग हारीं।एनएसएस परिवार में शोक की लहर

7192adb0-c68b-4165-80be-d6f08ee3267c
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में शिक्षा शास्त्र की विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन सिंह का कोरोनावायरस से विगत एक माह से जंग लड़ते हुए आज निधन हो गया। इस समाचार से बदायूं जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने डॉ सुमन सिंह के प्रति संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ सुमन सिंह जी का असमय स्वर्गवास बदायूं जनपद के उच्च शिक्षा जगत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े सभी स्वयंसेवकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया कि चुनाव में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वे कोरोना पॉजिटिव हुई थी और तभी से हॉस्पिटल में एडमिट रहीं। डॉ वंदना मिश्रा, डॉ पंकज सिंह, डॉ रवि भूषण पाठक,डॉ मनीषा भूषण,डॉ पीके शर्मा,डॉ अवनीश गुप्ता,डॉ शुचि गुप्ता,डॉ जितेंद्र मिश्रा, डॉ इति अधिकारी आदि ने ऑनलाइन आयोजित शोक सभा में डॉ सुमन सिंह जी के व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति किए गए कार्यों की सराहना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा शासन से निवेदन किया कि चुनाव कराने के कारण कोरोना पॉजिटिव हो कर शहीद होने वाले समाज निर्माता शिक्षकों को लोकतन्त्र योद्धा घोषित कर उनके आश्रितों को सरकारी सेवा में लिया जाए और पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान किया जाए। सभी लोगो ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शांति मिले और परिजनों को शक्ति प्राप्त हो। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कु समीक्षा यादव, शिवम यादव, पीयूष सक्सेना, भगवान सिंह, बलराम यादव, पायल,अभिलाषा यादव, नेहा कश्यप, श्वेता सिंह,राजेश कुमार, पलक वर्मा, संघमित्रा, आस्था सिंह, सेजल सिंह, जया सिंह, अंशुल कुमार, शीतल राठौर,पल्लवी तोमर, अंकित, मो रहीस,आमरीन आदि प्रमुख रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights