पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से बस में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार 42 यात्री

Screenshot 2024-11-14 173651
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टोल से पहले बृहस्पतिवार सुबह टायर फटने से चलती बस में आग लग गई। साइड मिरर में लपटें व धुआं उठता देख चालक ने बस किनारे खड़ी कर दी। आनन-फानन यात्रियों को नीचे उतारा गया। उधर, आग की लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया।सूचना पाकर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस जल चुकी थी। गोसाईंगंज के शाहजादे खेड़ा के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे चलती बस में आग लग गई। दिल्ली निवासी चालक राजेश शर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए बस किनारे लगाकर खड़ी कर दी।बस पर सवार 42 यात्रियों को सकुशल सामान सहित उतारा गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस धू धू कर जलने लगी। यात्रियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी व अग्निशमन अधिकारी मामचंद बड़गुजर चार दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची।दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन बस तब तक जल चुकी थी। बस के चालक राजेश ने बताया वह यात्रियों को लेकर दिल्ली से आजमगढ़ जा रहे थे तभी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बस का पिछला टायर फट गया और बस में आग लग गई। उधर, गोसाईंगंज पुलिस में दूसरी बस का इंतजाम कर सभी यात्रियों को आजमगढ़ भिजवाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights