बरेली। कांग्रेसियों ने बुधवार को उपजा क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि बाल दिवस भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती चौकी चौराहा पर बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा मेयर डॉक्टर उमेश गौतम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बिल्कुल नहीं जानते हैं क्योंकि सत्ता के नशे में चूर है घमंड का चश्मा पहने हुए है देश के महापुरुषों का अपमान करने वाला देश भक्त नही हो सकता है प्रशासन ने हमें आश्वासन दिया है प्रतिमा पुनः स्थापित करा दी जाएंगी अगर प्रतिमा तीस नवंबर तक स्थापित नही कि गई तो एक दिसंबर से आमरण अनशन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए महापुरुषों ने लड़ाईयां लड़ी जेल में बंद रहे तब देश को आजादी मिली और आज हम आजाद भारत में खुली सांस ले रहे हैं ये उन्हीं महापुरुषों का त्याग और बलिदान है महापुरुषों को भूलना देश अपमान है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ के बी त्रिपाठी गुरु जी ने कहा भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसी शख्सियत हमारे देश में है ये हमारे लिए गौरव कि बात है प्रशासन ने हमें लिखित में आश्वासन दिया है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह तक भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू कि प्रतिमा पुनः स्थापित कर दी जाएगी इसी आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त किया गया है। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि देश के महापुरुषों कि प्रतिमा को हटा कर अपनी घिनौनी सोच का परिचय दिया है लेकिन कांग्रेस के जांबाजों ने यह जंग जीतकर साबित कर दिया है कि कांग्रेसी हर आन्दोलन करने के लिए तैयार है। प्रेस वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया, जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला उपाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार शर्मा, निशाकत अली, मो यूसुफ खान , कमरूद्दीन सैफी आदि उपस्थित रहे।