प्राथमिक विद्यालय नैथू व उच्च प्राथमिक विद्यालय जखेली बना ओवरऑल चैंपियन
बदायूँ। विकास क्षेत्र जगत की न्याय पंचायत जखेली के न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय उनौला के क्रीडांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान भगवानदास, एसएमसी अध्यक्ष किशनपाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात प्रतियोगिता का प्रारंभ ग्राम प्रधान भगवान दास, वासुदेव एवं पूर्व एबीआरसी सुभाष चंद्र द्वारा लाल फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एआरपी हिंदी जगदीश चंद्र सागर, एआरपी विज्ञान राजीव कुमार मौजूद रहें।

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर में ओवरऑल चैंपियन प्राथमिक विद्यालय नैथू रहा वही उच्च प्राथमिक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय जखेली रहा उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में उनौला की क्रांति, 200 मीटर में जखेली की पिंकी, 400 मीटर व 600 मीटर दौड़ में क्रमश: बीबीपुर की अंजलि व सुमन प्रथम स्थान पर रही। वही लंबी कूद में बीबीपुर की सुमन, गोला फेक व चक्का फेक में बीबीपुर की गुड्डी प्रथम रही। खो खो में बीबीपुर की वंशिका एंड पार्टी व कबड्डी में भी बीबीपुर की स्वीटी एंड पार्टी विजेता रही। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बीबीपुर के अनुज, 400 मीटर दौड़ में उनौला के लव कुमार, 200 व 600 मीटर में जखेली के प्रिंस शाक्य, लंबी कूद में जखेली के लवप्रीत, गोला फेंक मे जखेली के प्रिंस, चक्का फेक में बीबीपुर के राघव प्रथम रहे। कबड्डी में जखेली की लवप्रीत और पार्टी विजेता बनी। वही कुश्ती में बीबीपुर के अनूप विजयी हुए। विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान भगवान दास एवं प्रधानाध्यपी का रिचा वर्मा द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र ने किया।













































































