तीसरे दिन भी सुचारु नहीं हो सकी बिल्सी की पेजयलापूर्ति

images
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। पिछले तीन दिनों से ठप चली नगर की पेयजलापूर्ति आज तक सुचारु नहीं हो सकी है। जिसके कारण लोगों को पीने के पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात रहे कि बीते रविवार की शाम नगर पालिका परिसर में स्थित नलकूप संख्या एक की मोटर फुंक थी। जिसके कारण पूरे नगर की पेयजलापूर्ति ठप चल रही है। बताते है कि नगर पालिका के
पास वैसे तो तीन नलकूप है। जिसमें दो नलकूप पिछले कई वर्षों से रीबोर के लिए पड़े हुए है। पूरे नगर की पेजयलापूर्ति नगर पालिका परिसर में स्थित एक मात्र नलकूप संख्या एक पर ही निर्भर है। जिसकी मोटर आएं दिन तकनीकी खराबी के कारण फुंक जाती है। जिससे नगर की पेयजलापूर्ति ठप हो जाती है। जिससे नगर की गरीब जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है।
बीते तीन दिन पहले इसकी मोटर फुंक गई थी। जिससे नगर की पेयजलापूर्ति ठप चल रही है। नगर की जनता इस गर्मी में पीने के पानी के लिए तरस रही है। जिससे उनमें रोष है। इधर पालिका के जलकल प्रभारी मोहित मौर्य ने बताया कि फुंकी मोटर बदलने के लिए तकनीकी सहायक का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण मोटर को ठीक नहीं किया जा सका है। जिसके कारण नगर की पेयजलापूर्ति बाधित चल रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights