किसानों के धरना प्रदर्शन में सुनीता गंगवार ने दिया समर्थन

WhatsApp Image 2024-11-11 at 19.01.36 (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । पीलीभीत में पिछले वर्ष के गन्ना भुगतान को लेकर आक्रोशित बरखेड़ा व नवाबगंज क्षेत्र के तमाम गांव के हजारों किसानों ने बजाज फैक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन किया 3 दिन से चल रहे इस धरने में सुबह प्रशासन ने किसानों का धरना समाप्त करने हेतु जमकर उत्पादन किया प्रशासन ने धरने का टेंट उखाड़ कर फेंक दिया। तब किसानों ने पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष व रुहेलखंड प्रांत की उपाध्यक्ष पीलीभीत प्रभारी आम आदमी पार्टी एडवोकेट सुनीता गंगवार को सारी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एडवोकेट सुनीता गंगवार तत्काल बरेली से किसानों के समक्ष पहुंची वहां से किसानों को लेकर बजाज फैक्ट्री पहुंचकर पुनः धरना आरंभ किया सुनीता गंगवार ने कहा देश का अन्नदाता आज भूखा प्यासा अपनी फसल के मूल्य की मांग को लेकर अगर धरने पर बैठा है तो उसकी फसल का मूल्य न देने वाले अपराधी नहीं है लेकिन मांग करने वाला किसान कब से अपराधी हो गया यह दर्शाती है सरकार की किसान विरोधी नीतियों को देश में चल रहे उस सिस्टम की नीतियों को जिसके तहत हकदार का गला दबाया जाता है सुनीता गंगवार ने कहा किसान वह ताकत है जो किसी भी देश की सत्ता का तख्ता पलट सकता है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

किसानों का सम्मान सरकार को भी करना चाहिए प्रशासन को भी करना चाहिए पूरे देश को करना चाहिए जो किसान पूरे देश को रोटी खिलाता है आज वह अपमानित भी हो रहा है और अपने हक की लड़ाई में पुलिस के लठ्ठ खा रहा है सुनीता गंगवार के समक्ष बजाज फैक्ट्री के वाइस प्रेसिडेंट आए उन्होंने किसानों के समक्ष कहा कि हम मजबूर है हमारे पास पैसा नहीं है इसलिए हम आपको पेमेंट नहीं दे पा रहे हैं इस पर सुनीता गंगवार ने कहा कि यह मजबूर किसान आपके पास आए हैं आप अपनी मजबूरियां लेकर यहां आए हैं इससे तो अच्छा है कि आप भी किसानों के साथ धरने पर बैठ जाइए अगर आप इतने लाचार हैं तो इस देश का पैसा कहां जा रहा है किसके पास जा रहा है इसका जवाब कौन देगा इन किसानों का हक कौन देगा तमाम प्रशासन की कवायत चलती रही धरने को समाप्त करने के लिए किसान टस से मस होने को तैयार नहीं थे अंत में सिटी मजिस्ट्रेट ने आकर भुगतान की तारीखों का शेड्यूल किसानों के सामने रखकर कैमरे पर आश्वासन दिया की 15 दिसंबर तक समस्त भुगतान कर दिया जाएगा इस पर सुनीता गंगवार ने कहा कि अगर यह पेमेंट नहीं किया निर्धारित तारीखों पर तो उसके बाद यह किसान फैक्ट्री में ताला लगाएंगे अगर यह बात प्रशासन को मंजूर हो तो ही किसान अपने धरने को समाप्त करेंगे। किसानों ने यह भी कहा की ताले के साथ-साथ हम फैक्ट्री को अपना गन्ना नहीं देंगे सुनीता गंगवार ने कहा कि मैं किसान की इस हक की लड़ाई में सदा उनके साथ हूं किसानों के साथ यह लंबे समय से जो घोर अन्याय हो रहा है इस न्याय की लड़ाई को न्याय तक लड़ने का आश्वासन दिया तब जाकर किसान धरने से उठे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights