बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर,चार घायल

ede89443-e2d4-4d91-8f22-a9974eea05aa
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र बरेली-दिल्ली राजमार्ग पर शादी समारोह से आ रहे बाइक सवारों ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये वहीं बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वृहस्पतिवार की सुवह कोतवाली क्षेत्र के बरेली-दिल्ली राजमार्ग पर ग्राम कुड़ा नरसिंहपुर के समीप नगर के मौहल्ला गौतमपुरी निवासी श्याम मोहन (55) पुत्र प्यारे कृष्ण साइकिल से हजरतगंज गांव से अपने घर आ रहे थे तभी शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों ने उन्हे ट्क्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये वहीं साईकिल से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे बाइक पर सवार थाना उझानी के ग्राम गिरधरपुर निवासी गगन (30) पुत्र रामपाल,थाना बरखेड़ा के ग्राम बरसाना निवासी योगेंद्र (25) पुत्र चरण सिंह व जिला पीलीभीत के ग्राम हैदरगंज निवासी मुन्नालाल घायल हो गये।घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलो को एम्बुलेंस द्धारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने गंभीर रुप से घायल श्याम मोहन व मुन्नालाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं चोटिल गगन,योगेंद्र का प्राथमिक उपचार किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights