सड़क सुरक्षा की भाषण प्रतियोगिता में नीति सक्सेना एवं क्विज में स्वाति मौर्या बनीं प्रथम विजेता

WhatsApp Image 2024-11-07 at 20.23.50
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहे यातायात माह के अंतर्गत महाविद्यालय स्तरीय भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नेहरू युवा केन्द्र रामपुर जनपद के जिला युवा अधिकारी माहे आलम ने किया। डॉ श्रद्धा गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा से संबंधित यातायात के नियमों और दुर्घटना के कारण एवं बचाव पर छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान के प्रभारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि 6 नवंबर से 9 नवंबर तक जनपद के सभी महाविद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिसके प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय विजेता को जिले स्तर की प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा जो 16 नवंबर तक संपन्न होगी। जिले स्तर के विजेता प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। मंडल स्तर के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा। जिला मण्डल और राज्य स्तर के सभी विजेताओं को उनके बैंक अकाउंट में कार्यालय राज्य परिवहन आयुक्त लखनऊ द्वारा धनराशि प्रेषित किया जाएगा। प्रथम चरण में राजकीय महाविद्यालय में संपन्न हुई कॉलेज स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नीति सक्सेना को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर एमए तृतीय सेमेस्टर राजनीति विज्ञान के छात्र इसराक अहमद खान रहे तथा तीसरा स्थान एमए तृतीय सेमेस्टर अंग्रेजी की छात्रा अंशिका को मिला।
सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों पर आधारित क्विज कंपटीशन में पहला स्थान स्वाति मौर्य को मिला। दूसरे स्थान पर नेहा तथा तीसरे स्थान पर नीति सक्सेना रही। निर्णायक की भूमिका डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ दिलीप कुमार वर्मा एवं डॉ गौरव कुमार सिंह ने निभाई।
इस अवसर पर संजीव कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह यादव, अनुज प्रताप सिंह, शगुन शर्मा, रहनुमा, लायवा नूर, प्रिया शर्मा, वैष्णवी साहू, फैजुद्दीन, सुबोध आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights