पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा लगाने की मांग कई संगठनों ने दिया समर्थन

WhatsApp Image 2024-11-07 at 19.57.42
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर गुरुवार को तीसरे दिन भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया अनशन पर बैठे रहे । कई समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अनशन स्तर पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप , महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुलतानी के नेतृत्व में पूर्व विधायक पंडित आर के शर्मा और पूर्व विधायक सुल्तान बेग के साथ बड़ी संख्या मे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी बड़ी संख्या मे चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर चल रहे आमरण अनशन पर पहुंचे और उन्होंने अनशन पर बैठे अनशन कारियो की मांग का समर्थन किया और नगर निगम प्रशासन की घोर निंदा करते हुए कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा बरेली शहर की पहचान है जिसको रातो रात हटा देने की जितनी निंदा की जाये वह कम है समाजवादी पार्टी पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी और अनशन कारियो के साथ हैं हम भी आंदोलन से अब जुड चुके हैसमाजवादी पार्टी के प्रमुख लोगो में जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुलतानी, पूर्व विधायक आर के शर्मा, पूर्व विधायक सुलतान बेग, अरविंद यादव, भारती चौहान, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या मे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे । यह अनशन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा को लेकर है जिसको नगर निगम प्रशासन ने पिछले कई महीनो पहले सौनदरिकरण के नाम पर हटा दिया था अब जब तक चौकी चौराहा पर पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा दोबारा स्थापित नहीं होती है तब तक यह अनशन चलता रहेगा आनशन पर बैठे प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने कहा की भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की चौकी चौराहा पर लंबे समय से प्रतिमा लगी हुई थी जिसको भाजपा सरकार ने आते ही सौंदर्यीकरण के नाम पर हटा दिया और नगर निगम प्रशासन सही जानकारी तक नही दे पा रहा है अगर शीघ्र ही पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा अपनी जगह पर नही लगती है तो काग्रेस जन पूरे जिले मे आंदोलन करेंगे।जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि इतिहास को बदलने का काम भाजपा सरकार कर रही है। पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का आधुनिक भारत के निर्माण में बडा योगदान रहा है। प्रशासन आमरण अनशन की गम्भीरता को नही समझ रहा है।सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष राज नारायण गुप्ता ने अपना समर्थन वयक्त करते हुए कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा शहर की पहचान है जिसको नगर निगम प्रशासन मिटाने की जो कोशिश कर रहा है। उसकी हम धोर निंदा करते हैजिलाध्यक्ष मिर्ज़ा असफाक सकलैनी और गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों का हृदय से आभार ज्ञापित किया और कहा कि अब यह लड़ाई और मज़बूती से लड़ी जाएगी और निश्चित तौर पर जीती जाएगी, भारतीय जनता पार्टी को हार माननी ही होगी।उपस्थित कांग्रेस जनों मे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, ए आई सी सी सदस्य पूर्व चेयरमैन ईलयास अंसारी, प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, प्रोफेसर यशपाल सिंह, जिला अध्यक्ष सुरेंद पाण्डेय एडवोकेट, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट , जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि,ज़िला उपाध्यक्ष राजन उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष काशिम कश्मीरी,मुकेश बाल्मीकि, मोईद सिद्दीकी, तबरेज खान, फरहान अली, मुदित प्रताप, रिंकू बाल्मीकि, रियाजुल प्ररधान , यूसुफ नन्हे , रामपाल माली, मो० जकी, मिश्री लाल गंगवार, कमरूद्दीन सैफी, निशाकत अली, आदि काग्रेस जन उपस्थित रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights