पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा लगाने की मांग, सुबह से कांग्रेसी बैठेंगे आमरण अनशन पर

WhatsApp Image 2024-11-04 at 4.19.32 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। रामपुर गार्डन में एक प्रेसवार्ता हुई जिसको प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने संबोधित किया।
अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने की और मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी उपस्थित रहे।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉक्टर केबी त्रिपाठी ने कहा की स्मार्ट सिटी के सौंदर्यीकरण के नाम पर शहर की कई प्रतिमाएं हटाई गई थी जिसमें से एक प्रतिमा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की चौकी चौराहा पर थी। लंबे समय के बाद भी आज तक देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा नहीं लगाई गई। जिस कारण कांग्रेस जनों में रोश है, अब नवंबर का महीना शुरू हो चुका है 14 नवंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती होती है अगर शीघ्र ही 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा चौकी चौराहा पर सभी माल्यार्पण करेंगे। कल से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया कल से चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर आमरण अनशन शुरू करने जा रहे हैं।यह आमरण अनशन जब तक प्रतिमा नहीं लगेगी तब तक जारी रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा की भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की चौकी चौराहा पर लंबे समय से प्रतिमा लगी हुई थी जिसको भाजपा सरकार ने आते ही सौनदरिकरण के नाम पर हटा दिया लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी अभी तक प्रतिमा नहीं लगाई गई है जिस कारण कांग्रेस जन अब आंदोलन करेंगे । जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि हमारी विरासतों पर भाजपा सरकार लगातार हमले करती चली आई है लेकिन अब यह सब बर्दाश्त के बाहर हो चुका है लगातार कांग्रेस के फ्रंटल संगठन सहित जिला कमेटी के पदाधिकारीयों प्रशासनिक अधिकारियों से पिछले कई महीनो से मिल रहे हैं लेकिन उनको सिर्फ कोरा आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अब अनशन के साथ-साथ जन आंदोलन भी शुरू हो जायेगा तक प्रतिमा नही लगती हैं उपस्थित कांग्रेस जनों मे जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया, जिला महासचिव जिया उर रहमान ,जिला कोषाधय कमरूद्दीन सैफी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights