उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव का माहौल, पार्टियां एक-दूसरे पर जुबानी वार कर रही

Screenshot 2024-11-04 162833
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव का माहौल है। इसको लेकर पार्टियां एक-दूसरे पर जुबानी वार कर रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब करोड़ों लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं, भाजपा और कांग्रेस महाराष्ट्र व झारखंड चुनाव के लिए प्रचार में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। साथ ही मुफ्त उपहारों की घोषणा करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय ये पार्टियां चुनाव से पहले अपने झूठे प्रचार और वादों के साथ ‘नकारात्मक राजनीति’ में व्यस्त हैं। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों द्वारा जनता से किए गए वादे ईमानदारी से पूरे नहीं किए जा रहे हैं। क्योंकि, वादे केवल लोगों को गुमराह करने के लिए किए जाते हैं। सरकार बनने के बाद नेता इसे भूल जाते हैं। बसपा सुप्रीमो यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस की सरकारों पर खासकर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में वादाखिलाफी के आरोप लग रहे हैं। यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों में सरकार बनने के बाद भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ‘जुगाड़ की राजनीति’ में लग जाती है। कहा कि बसपा चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह करने के लिए कोई घोषणा पत्र जारी नहीं करती। बल्कि, करोड़ों गरीब, उत्पीड़ित और बेरोजगार लोगों के लिए ईमानदारी से काम करती है। उन्होंने कहा कि ‘आज करोड़ों लोगों का जीवन व्यापक गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, स्वच्छ पानी और कानून व्यवस्था जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से जूझ रहा है। भाजपा और कांग्रेस की सरकारें महाराष्ट्र और झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनावों के मद्देनजर मुफ्तखोरी और वादों की घोषणा करने में व्यस्त हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आमजन को रोजगार की सख्त जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा प्रदान की गई नौकरियों की संख्या, अब तक सपा और भाजपा सरकारों द्वारा प्रदान किए गए संयुक्त रोजगार से अधिक है। बताते चलें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर 2024 को मतदान होगा। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights