दीपावली महोत्सव एवं पर्यावरण संरक्षण पर हुआ कार्यक्रम

WhatsApp-Image-2024-10-26-at-17.35.01
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । तेजस्वी भारत संस्था की ओर से दीपावली महोत्सव एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम सी आई पार्क निकट थाना प्रेम नगर बरेली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त संजीव मौर्य, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रनवीर सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक आईवीआरआई एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर भारती सिंह रही।योगाचार्य नीरज शर्मा कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रवीन भारद्वाज उपस्थित रहे। नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने दीपावली की सभी को बधाई दी। पर्यावरण को कैसे शुद्ध रखा जाए। दिवाली पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी का प्रयोग कम से कम करें। इसकी अपील की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अपने उद्बोधन में उन्होंने हवा, पानी,भोजन, को शुद्ध करने पर जोर दिया । संस्था के संस्थापक एवं संचालक योगाचार्य अमर शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था नगर निगम के साथ मिलकर पर्यावरण को सही करने के लिए पार्क में जो पौधे लगाए हैं। उनका संरक्षण करेगी। जनमानस को स्वास्थ्य लाभ मिले। इसके लिए रोज सुबह निशुल्क योग कक्षा चलती है। सुबह योग क्लास में आने के लिए अपील की। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक श्रवण अग्रवाल ,राज अग्रवाल अध्यक्ष अलका गुप्ता ,उपाध्यक्ष संतोष सिंघल ममता गौड़, पारुल गौड़, राकेश गुप्ता,अशोक सिंघल, मनोज गौड़, दिलीप गौड़, बंशीधर गर्ग एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रेखा गर्ग व जे के मिश्रा ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights