बजरंग सेना ने गौशाला का किया निरीक्षण बोले गौशाला की स्थिति बहुत खराब है

WhatsApp-Image-2024-10-23-at-17.27.18-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बजरंग सेना के राष्ट्रीय संचेतक सोशल मीडिया प्रभारी जम्मू कश्मीर एवं बंगाल प्रदेश प्रभारी राहुल त्रिवेदी ने बरेली सिटी शमशान घाट के पास सरकारी गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में बजरंग सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम लता शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव अमृता बजरंग सेना के राष्ट्रीय संचेतक सोशल मीडिया प्रभारी जम्मू कश्मीर एवं बंगाल प्रदेश प्रभारी राहुल त्रिवेदी ने बरेली सिटी शमशान घाट के पास बनी सरकारी गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में बजरंग सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम लता शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव अमृता तिवारी औऱ बजरंग सेना सहित बरेली टीम को लेकर गौशाला में छापा मारा, जहाँ गौ माता की बहुत ही बुरी स्थिति थी। बजरंग सेना कहना है कि इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी बजरंग सेना महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुसुम लता शर्मा ने कहा की उत्तर प्रदेश में गौ माता की स्थिति बहुत ही खराब है गौशालाओं में गौ माता को भूखा मारा जा रहा है जो शासन से पैसा आता है वह भी यह लोग खा जाते हैं, बजरंग सेना की अमृता तिवारी ने कहा गौ माता के बच्चों के ऊपर भी गौशालाओं द्वारा ऐसे उत्पीड़न किया जा रहा है जैसे कि एक अपराधी को जेल में बंद कर देते हैं। वही राहुल त्रिवेदी ने कहा एक तारीख से पूरे उत्तर प्रदेश में अधिशासी अधिकारी अध्यक्ष इन सबका घेराव करेंगे। जिसमे पूरे उत्तर प्रदेश की सरकारी गौशाला में लगातार छापा मारी अभियान चलेगा। गौ माता को ऐसा पानी पिलाया जा रहा है जिसमे कीड़े मकोड़े हैं। बजरंग सेना की नवनियुक्त महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव अमृता तिवारी का एक होटल में उनका स्वागत किया गया और संगठन को उनसे बहुत सारी उम्मीदें भी हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम लता ने बजरंग सेना उत्तर प्रदेश सह प्रभारी मुकेश मिश्रा जिला अध्यक्ष पंडित संजय शर्मा बरेली मोहिनी शर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बरेली संजय पांडे को आज बरेली मंडल का महासचिव मनोनीत किया गया उनका भी स्वागत किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights