बदायूँ में रामलीला के मंच पर बूढ़ी काकी नाटक का मंचन हुआ,दर्शक हुए भावुक

WhatsApp-Image-2024-10-23-at-17.52.17-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कहकशा मानव विकास समिति की ओर से गाधी ग्राउंड राम लीला मैदान में नाटक बूढ़ी काकी का मंचन किया गया। सबसे पहले मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने फिल्म अभिनेता फिरोज खान को श्रद्धांजलि दी उसके बाद बच्चों के डांस हुए। जिसमें ओम गुप्ता, रहमा, पूर्वी गुप्ता, रोशनी आदि बच्चों ने डांस किया। इसके तुरंत बाद नाटक का मंचन सफलतापू‌र्वक हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नगर पालिका अध्यक्षा फात्मा रजा ने नाटक और सभी कलाकारों की बहुत तारीफ की। जिसमें उनको बूढ़ी काकी का काम बहुत अच्छा लगा। साथ ही रामलीला मैदान में मौजूद सभी लोगों ने सारे कलाकारों की तालियां बजा कर हौसला अफजाई की और पूरे नाटक को पसंद किया।

नाटक का क्लाइमेक्स देख कर रामलीला मैदान में मौजूद पब्लिक की आंखों में आसू भी आ गए। बूढ़ी काकी में कलाकार इजहार अहमद, नंद् किशोर, सिम्मी नाजिर, विजय मौर्या, आभषेक, अवधेश यादव, राजीव कश्यप, आसिय पेन्टर, बिलम, मुजम्मिल, पूर्वी सक्सेना, वैष्णवी पटेल, आदि लोगों ने अपने किरदार शानदार ढंग से निभाये। नाटक का निर्देशक राजीव भारती और लेखक मुशी प्रेमचंद, परिकल्पना इज़हार अहमद और मेकअप बुशरा नाजिर ने किया था।

कार्यक्रम मे बदायूं क्लब के सचिव अक्षत आशेष, ऋचा अशेष, नाजों बी, कहकशां, मायसा, उमेर, जावेद खान, आशना नाजिर, मुन्ना लाल, आनिक, अशोक सक्सेना, नरेश शर्मा, अफसर अली आदि लोग उपस्थित रहे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द कांत और उनकी टीम का भी पूरा सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights