ससुर और नंदोई रखते हैं गलत नजर , महिला ने की एसएसपी से शिकायत

WhatsApp-Image-2024-10-22-at-18.10.36
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना किला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका ससुर और नंदोई उस पर गलत निगाह रखता है। उसके साथ गलत काम करने का दबाव बनाता है। मना करने पर पति को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजना तथा उसके पति को संपत्ति से बेदखल करने की धमकी देते हैं। महिला ने थाना किला में शिकायत की परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर ससुर सास नंदोई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला किला थाना क्षेत्र की रहने वाली है , उसका कहना है कि उसका निकाह बीती 24 जून को नाहिद अली पुत्र मुशर्रफ अली के साथ हुआ था। उसका कहना है की शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका ससुर उस पर गलत निगाह रखने लगा। साथ ही रूद्रपुर उत्तराखंड का रहने वाला उसका नंदोई भी उसपर गलत लगा रखता है। उसे अकेला पाकर उसका ससुर उसके कमरे में घुस गया और गलत काम करने का प्रयास किया काफी चीखने चिल्लाने पर उसे छोड़ा। महिला ने अपने पति के घर आने पर इसकी शिकायत की। जब उसके पति ने अपने पिता से इस बाबत बात की तो उसका पिता घर से बेदखल करने की धमकी देने लगा। महिला ने बताया कि उसकी सास और नंदोई घर में असामाजिक तत्वों ,शराबियों को लेकर आता है और उनके साथ गलत संबंध बनाने का दबाव बनाता है। महिला ने इस बाबत थाना किला में शिकायत की तो महिला का कहना है कि पुलिस उल्टा उसके पति को ही उठा कर ले गई। जिस पर ससुर सास और नंदोई ने कहा कि अभी तो इसे पुलिस से उठवाया है आगे इसे जेल भिजवा देंगे और संपत्ति से बेदखल कर देंगे , तू दर-दर की ठोकरे खाएगी। महिला का कहना है कि थाना किला पुलिस आरोपियों से मिली हुई है , महिला ने इस बाबत आज एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है और अपने ससुर ,सास और नंदोई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights