पिंडौल में प्रधान ने खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराया

24BDN-54
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। अंबियापुर विकास खंड की ग्राम पंचायत पिंडौल से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मुजाहिद खां ने गांव को पेयजल की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से निजी संसाधनों से गांव में लंबे समय से खराब पड़े हैण्डपम्पों को सही कराकर पेयजल आपूर्ति शुरु कराई। प्रधान की इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया है। नवनिर्वाचित प्रधान का कहना है कि अब गांव में पेयजल का संकट नहीं रहने दिया जाएगा। गांव में जो भी हैण्डपम्पों खराब पड़े हुए है। उन्हे प्राथमिकता आधार पर ठीक कराया जा रहा है। ताकि गांव के लोग इस गर्मी में पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होने कहा कि गांव के सभी हैंडपंपों को ठीक कराकर गांव की पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करेगें। गांव में खराब पड़े आधा दर्जन हैण्डपम्पों को अपने संसाधनों से सही कराकर गांव के ग्रामीणों को दिये गये आश्वासन को पूरा किया है। इससे पेयजल के लिए भटक रहे लोगों को पेयजल उपलब्ध
कराया। उनके इस कार्य की ग्रामीणों ने प्रशंसा की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights