बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने आज सोमवार को विभिन्न मामलों में क्षेत्र के 12 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कस्बा इंचार्ज एसआई केपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी जितेन्द्र, नन्नुका, तेजेन्द्र पुत्रगण लीलाधर, दौलतराम, धर्मवीर पुत्रगण हुलासी, सिरासौल सीताराम पट्टी निवासी धर्मेंद्र शाक्य, महावीर शाक्य पुत्र यादराम, देवेन्द्र पुत्र रामवीर, भूपसिहं पुत्र छंगेलाल, रायसिंह पुत्र शेरसिंह, ब्रजमोहन पुत्र अमर सिंह को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी जितेन्द्र पुत्र कुंवर पाल के एक मुकदमें में वांछित होने पर आज गिरफ्तार कर जेल भेजा है।